फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर पति समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला को शादी के 14 साल बाद पति समेत ससुरालियों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। मांग पूरी न होने पर कमरे में बंद कर उसकी पिटाई की। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पति, सास, व ननद के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

ग्राम सभा धरमौली निवासी बबीता देवी ने बताया कि शादी 14 वर्ष पहले राजकुमार गुप्ता निवासी ग्राम धरमौली के साथ हुई थी। दो बच्चे वर्तिका (9) वर्ष व अनिकेत (6) वर्ष हैं। पति ट्रक चालक है, जिस वजह से वह हमेशा बाहर ही रहते थे। घर का खर्च चलाने के लिए मां के पास पैसा भेजते थे। आवश्यकता पड़ने पर जब भी अपनी सास से अपने व बच्चों के जरूरत के लिए पैसा मांगती तो वह गाली देने लगतीं और मारती पीटती थी।
जब पति घर आते तो उनसे झूठी बात बताकर मेरे खिलाफ चढ़ा देती। इसके बाद वह मुझे कमरे में बंद करके मारते -पीटते थे। किसी तरह मैं दिन गुजारती रही। इस बीच पति रोजी रोजगार के लिए सऊदी अरब चले गए। मैं बच्चों का पालन पोषण किसी तरह से कर रही थी। इस दौरान सास व ननद का व्यवहार खराब हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें