फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत छह ससुरालियों पर केस दर्ज

Thu, 01 Feb 2024 05:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
धानी बाजार। ग्राम सभा नौसागर निवासी एक युवक ने ससुरालियों पर बहन को मारने-पीटने का आरोप लगाया है। युवक की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ससुर और देवर छह लोगों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

ग्राम सभा नौसागर के टोला तेलियाडीह निवासी अशोक गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने 2021 में अपनी बहन अंजली की शादी थाना क्षेत्र के टोला केवटलिया ग्राम सभा पुरंदरपुर निवासी अनूप गुप्ता से की थी। आरोप है कि शादी के एक वर्ष बाद पति अनूप और उसके परिजन दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। 24 जनवरी की रात में बहन को ससुरालियों ने जमकर पीटा और कमरे में बंदकर उसे भूखा-प्यास रखा। अंजली ने किसी तरह से पुलिस और परिजनों को फोन से इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची 112 नंबर की पुलिस ने छुड़ाया। थानाध्यक्ष बृजमनगंज श्याम सुंदर तिवारी ने बताया कि पति अनूप गुप्ता, उसके दो भाई शैलेष व अजय, पिता बालकेश्वर, माता बसंती देवी आदि पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें