खनुआ। बीओपी हरदीडाली व डांडा हेड के जवानों ने गश्त के दौरान भारत-नेपाल सीमा के मुर्दहिया घाट व तिलहवा गांव के पास से धान, प्याज, साइकिल सहित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में कस्टम को सौंप दिया।
असिस्टेंट कमांडेंट राजीव तिवारी ने बताया कि मुर्दहिया घाट के पास भारतीय सीमा क्षेत्र की तरफ से कुछ लोग साइकिल पर बोरा लेकर नेपाल जाने की फिराक में थे। जवानों को देखते ही तस्कर सामान छोड़कर नेपाल सीमा में प्रवेश कर गए। जबकि एक आरोपी को जवानों ने पकड़ लिया। 20 बोरी धान व चार साइकिलें बरामद हुईं। डांडा हेड के असिस्टेंट कमांडेंट विपिन शर्मा ने बताया कि डांडा हेड के जवान बृहस्पतिवार को गश्त पर निकले थे। अभी डंडा नदी पुल के पास साइकिल से बोरे में प्याज लेकर नेपाल जाने की फिराक में थे तभी जवानों ने 19 बोरी प्याज के साथ चार आरोपियों को पकड़ लिया। संवाद