फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्षिप्त खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी के अपहरण पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

नौतनवां (महराजगंज )। थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में नौतनवां पुलिस ने युवक समेत उसके परिवार के कुल सात लोगों के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। तहरीर के मुताबिक एक गांव की महिला ने थाने में तहरीर देकर एक युवक पर 2 दिसंबर को उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने तथा इस कृत्य में उसके परिजनों द्वारा सहयोग करने और उलाहना देने पर परिवार के लोगों द्वारा जान-माल की धमकी देने का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर पुलिस आरोपित युवक पर अपहरण तथा उसके माता-पिता, दो भाई, बहन एवं मामा के खिलाफ कृत्य को अंजाम देने में सहयोग करने, धमकी देने तथा एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। कार्रवाई की पुष्टि प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने की।
16 बोरी चीनी बरामद
परसा मलिक (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के सेवतरी बीओपी 22 वीं वाहिनी के जवानों ने बृहस्पतिवार सुबह सेवतरी गांव के पास 16 बोरी चीनी के साथ एक आरोपी को पकड़ लिया। छह साइकिल पर 16 बोरी चीनी लादकर छह लोग जा रह थे। जवानों ने दौड़ाया तो फरार हो गए। एक आरोपित पकड़ा गया। सामान सामेत आरोपित को कस्टम को सौंप दिया गया। यह जानकारी सेवतरी बीओपी के एएसआई तरसेन लाल ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल वाहन पलटा, दो लोग घायल
पनियरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बभनौली के डॉक्टर टोले के पास बृहस्पतिवार को एक स्कूल की मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसकी चपेट में आए दो युवक घायल हो गए। स्कूल का वाहन पलटने की सूचना पर आस -पास के बच्चों के अभिभावकों में सनसनी फैल गई और लोग घबरा गए। कुछ ही देर में लोग घटना स्थल की ओर पहुंच गए। गनीमत रहा कि पलटी हुई गाड़ी में कोई बच्चा नहीं बैठा था। जानकारी के अनुसार पनियरा थाना क्षेत्र के बभनौली के डॉक्टर टोले के पास फिरोज (22) व शाहिद (21) सड़क पर टहल रहे थे। इसी बीच एक स्कूल की मैजिक जा रही थी। वह अनियंत्रित हो गई पलट गई। गाड़ी की चपेट में आने से टहल रहे दोनों युवक घायल हो गए। मौके से वाहन चालक वाहन को छोड़ कर फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक रामाज्ञा सिंह ने तहरीर नहीं मिलने की पुष्टि की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें