हरिद्वार के पहलवान रिजवान ने सूरज को दिखाया आसमान
चौक बाजार (महराजगंज)। कस्बे में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। पांच राउंड की कुश्ती में पहलवानों ने बेहतर ढंग से कुश्ती के दाव-पेच दिखाए। हरिद्वार के रिजवान और मध्यप्रदेश के सूरज का मुकाबला हुआ जिसमें रिजवान ने सूरज को चित्त कर दिया। इसके अलावा नेपाल के देवा थापा व पंजाब के विक्की के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ। रोमांचक मुकाबले में देवा थापा ने जीत दर्ज की। सहारनपुर के वकार और हिमाचल के मक्खन सिंह के बीच हुई कुश्ती में वकार विजयी हुए। दिल्ली के बबलू व पंजाब के नरेश, महराजगंज मजूरी के गोलू व गोरखपुर के गुड्डू के बीच मुकाबला हुआ जिसका परिणाम बराबरी पर रहा। बबलू गुप्ता, दयानन्द वर्मा, राजकिशोर जायसवाल ने कुश्ती को शुभारंभ किया। इस दौरान अनिल मद्धेशिया दयानंद वर्मा, घनश्याम वर्मा, रामकपाल शर्मा, इंद्रजीत जायसवाल, रमेश यादव, कन्हैया शर्मा, पिंटू शर्मा, प्रमोद, भैया लाल यादव, प्रद्युम्न पटेल, विरेंद्र राव, दुर्गेश गोंड, वायु नंदन, सुहेल खान आदि मौजूद रहे।