फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: भट्ठा मालिक व अन्य पर गैर इरादतन हत्या का केस

Mon, 13 May 2024 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज/भिटौली। थाना क्षेत्र के कम्हरिया खुर्द ईंट-भट्ठे पर कल तक जहां मजदूरों के चहल-पहल से भरा रहता था। वहीं रविवार को सन्नाटा पसरा रहा। दूसरे प्रदेश से आए ईंट की पथाई करने वाले मजदूर भी शोक में डूबे रहे। उन्होंने भी काम नहीं किया। अशोक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने भट्ठा मालिका व एक अन्य पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कम्हरिया खुर्द में स्थित ईंट भट्ठे पर शनिवार की सुबह ईंट निकालते समय दीवार ढहने से कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खबराबार निवासी अशोक निषाद की मौत हो गई थी, जबकि दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। उसी गांव के मजदूर सदारू ने बताया कि अब यहां काम नहीं करेंगे। कहीं अन्यत्र काम करके रोजी- रोटी चलाएंगे।
घटना के बाद खबराबार से आए सभी मजदूर अपने घर चले गए। उधर मृतक अशोक की पत्नी चंदा के आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे। आंख में आंसू लिए वह अपने तीनों बच्चों को संभाल रही हैं। पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पिता प्रकाश के सामने दुखों का पहाड़ खड़ा हो गया है। परिजनों को अशोक के बच्चों के परवरिश की चिंता सता रही है। अशोक की मौत के वजह से उसके पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। चुल्हे ठंडे पड़े हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले में मृतक के पिता प्रकाश की तहरीर पर भट्ठा मालिक मोहम्मद रऊफ व एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें