महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के मेदनीपुर निवासी महिला ने अपने पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। यह भी आरोप है कि पहली पत्नी के रहते पति ने दूसरी शादी कर ली है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
कुशीनगर के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के मुजडीहा बाजार निवासी अनीता देवी के अनुसार, उनकी भतीजी रीना कुमारी की शादी 2013 में मेदनीपुर निवासी सुग्रीव प्रसाद से हुई थी। शादी में नकदी, बाइक, आभूषण और घरेलू सामान दिए गए थे। आरोप है कि बेटी के जन्म के कुछ साल बाद पति और ससुराल के लोग चार पहिया वाहन की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर रीना के साथ मारपीट और गाली-गलौज की जाने लगी।
आरोप है कि सुग्रीव ने बिना तलाक दिए दूसरी शादी कर ली। बाद में ससुराल में फिर मारपीट की गई, जिससे रीना का बायां कान गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद उसे घायल अवस्था में मायके पहुंचा दिया गया।
महिला थानाध्यक्ष सरोजनी वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति सुग्रीव प्रसाद, सास कोईली देवी, ससुर सुदामा प्रसाद, देवर अर्जुन व संजय और कुसमावती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।