फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एक साल की बच्ची से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। बरगदवा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक साल की बच्ची के साथ 16 वर्षीय किशोर द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी को न्यायालय में प्रेश किया गया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बरगदवा थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार दोपहर आरोपी किशोर पड़ोस के एक घर में गया था। आरोप है कि वह बच्ची को गोद में लेकर दुलारने और खिलाने लगा। उस समय बच्ची की मां घर के पीछे कपड़े धो रही थी। अचानक बच्ची के तेज आवाज में रोने की आवाज सुनकर मां दौड़कर अंदर पहुंची। उसने बच्ची को लहूलुहान हालत में देखा, जिससे वह घबरा गईं। इसी दौरान आरोपी किशोर मौके से भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत गांव पहुंची और आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया।
नौतनवा के क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह ने बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी किशोर के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया। अदालत के आदेश पर उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें