फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत पांच पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के एक गांव में दहेज उत्पीड़न के मामले में समझौते के दौरान एक शख्स ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर लहूलुहान कर दी। उसने पत्नी को जानमाल की धमकी देते हुए घर से भगा दिया। इस प्रकरण में पुलिस ने सोमवार को पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पति समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कुशीनगर के थाना कप्तानगंज क्षेत्र अंतर्गत हरपुर मछागर निवासी पूजा चौहान ने पुलिस से बताया कि उनकी शादी नौ जुलाई 2024 को निचलौल थाना क्षेत्र के बजहा उर्फ अहिरौली निवासी जितेंद्र चौहान से हुई। शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक रहा। उसके बाद दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा।
विज्ञापन

इसकी जानकारी होने पर 12 सितंबर को पिता आए। जहां कुछ लोगों की मौजूदगी में समझौता हो रहा था। इसी बीच पति जितेंद्र आक्रोशित हो गए और उसकी पिटाई कर लहूलुहान कर दिया। उन्हें जानमाल की धमकी देते हुए घर से भगा दिया। ऐसे में वह पिता के साथ मायके चली गई। वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा ने बाया कि जितेंद्र चौहान, सास शोभा देवी, ननद बबीता और कविता के साथ रामदास निवासी बजहा उर्फ अहिरौली के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें