फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: महराजगंज में धर्मांतरण कराने के आरोप में पांच पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के बैकुंठपुर में स्थित कंजड़ बस्ती के रविवार को प्रार्थना सभा के बहाने धर्म परिवर्तन कराने के अरोप में पुलिस ने पांच लोगों पर केस दर्ज किया है। दो आरोपियों का पुलिस ने चालान कर दिया जबकि एक बुजुर्ग और दो नाबालिगों से पूछताछ कर रही है। प्रार्थना सभा में धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगा बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया जिसके बाद पहुंची पुलिस ने कार्रवाई की।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में बजरंग दल के जिला उपाध्यक्ष अंबरीष वर्मा ने बताया है कि रविवार को उन्हें सूचना मिली कि निचलौल थानाक्षेत्र के बाली निवासी गौरव कुमार गोंड ने अपने सहयोगी रामकेवल निवासी सुभाष नगर और तीन अन्य के साथ मिलकर बैकुंठपुर स्थित कंजड़ बस्ती के एक मकान में प्रार्थना सभा का आयोजन किया है। अंबरीष का आरोप है कि प्रार्थना सभा में शामिल लोगों को शिक्षा के साथ अन्य सुविधाओं का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने की तैयारी चल रही थी। इसके बाद वह संगठन के सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय ने बताया कि धर्म परिवर्तन कराने के आरोपी गौरव कुमार गोंड निवासी बाली थाना निचलौल और उसके साथी रामकेवल निवासी सुबास नगर, सोनू करौल निवासी डेरा और दो नाबालिगों को प्रार्थना सभा स्थल से पकड़ा गया है। गौरव और सोनू का चालान कर दिया जबकि 65 वर्षीय रामकेवल से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के पास से कई पुस्तकें भी बरामद की गईं हैं।
विज्ञापन


मां ग्राम प्रधान तो पिता मिशनरी स्कूल में हैं बाबू
धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में पकड़े गए मुख्य आरोपी गौरव पर आरोप है कि वह पूरे जिले में सक्रिय रहता है। उसके पिता गिरीश निचलौल क्षेत्र स्थित एक मिशनरी स्कूल में बाबू के पद पर तैनात हैं। बताया जा रहा है कि उक्त मिशनरी स्कूल में वह वर्षों से नौकरी कर रहे हैं। गौरव की मां ग्राम प्रधान हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें