फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हत्या के प्रयास में चार महिलाओं समेत 11 पर केस दर्ज

Thu, 05 Jun 2025 08:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के सुमेरगढ़ में पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने हृदयनरायन सिंह, उनकी पत्नी मालती देवी, बेटा आयुश, भाई राम नरायन सिंह, भाई की पत्नी अंजू देवी, भाई का बेटा अंश सिंह, सूर्य नरायन सिंह, संजू देवी, मंजू सिंह, आंनद सिंह, शैलेश यादव आदि के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के सुमेरगढ़ निवासी किरन सिंह ने पुलिस अधीक्षक को सौंपे तहरीर में आरोप लगाया था कि 26 मई की रात करीब 09:30 बजे दवा लेने के लिए मंगलपुर चौराहे पर भतीजी-अनुष्का सिंह के साथ जा रही थी। तभी आरोपियों ने अनुष्का को पकड़कर मारना चाहा, लेकिन वह भाग गई। इसके बाद मुझे पकड़ लिया और मार पीटकर कर घायल कर दिया।
जानकारी होने पर मेरे पिता व अन्य लोग आए और एंबुलेंस से सीएचसी परतावल ले गए, जहां से मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। अभी भी चलने में असमर्थ हूं। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें