ठूठीबारी। बुधवार देर रात श्रद्धालुओं की बस ओवरटेक करने को लेकर हुए तोड़फोड़ मामले में कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की। सीसीटीवी कैमरे की मदद से पांच उपद्रवियों समेत पांच अज्ञात के विरुद्ध संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, जान से मारने की कोशिश करने का केस पंजीकृत किया गया है।
सिंदुरिया थाना क्षेत्र से 70 तीर्थ यात्री बस बुक करके नेपाल के काठमांडो पशुपतिनाथ मंदिर दर्शन करने गए थे। बुधवार रात करीब नौ बजे वहां से लौट रहे थे। बरगदवा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव के पास बस को ओवरटेक करने के चक्कर में एक बाइक पर बैठे तीन लोगों से विवाद हो गया।
इसके बाद चालक बस को लेकर ठूठीबारी की तरफ आने लगा तो बाइक सवार युवक अपने दोस्तों को ठूठीबारी बाईपास पर बुला लिया और बस रोककर यात्रियों की पिटाई करते हुए ईंट-पत्थर व सब्बल से हमला कर बस का शीशा तोड़ दिया।
प्रभारी कोतवाली राघवेंद्र सिंह के अनुसार, पप्पू निवासी हरपुर थाना सिंदुरिया की तहरीर पर आरोपी अजित उर्फ सिंटू, विक्की चौधरी, हृदेश यादव, राजेश यादव मधुसूदन चौधरी निवासी सड़कहवा थाना ठूठीबारी समेत पांच अज्ञात के विरुद्ध निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना, जान से मारने की कोशिश करने समेत बलवा का केस पंजीकृत किया गया है। ह