फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मारपीट में प्रधान, पति, पुत्र और ससुर के खिलाफ केस

Wed, 02 Apr 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। भिटौली थाना क्षेत्र के छपिया में दो पक्षों में सोमवार को मारपीट हो गई। इसमें छपिया की प्रधान सहाना उनके पति साबिर, पुत्र रेहान और ससुर बरकतुल्लाह समेत दूसरे पक्ष इब्राहिम व सेराजुद्दीन पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आपसी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर लाठी डंडे, ईंट से हमला कर दिया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के बाद दोनों पक्षों ने शिकायत दर्ज कराई है।
प्रधान पति साबिर के अनुसार, गांव के रहने वाले इब्राहिम को लगभग एक वर्ष पूर्व मकान निर्माण में दो लाख बहत्तर हजार रूपये दिया था, सोमवार को सुबह 10 बजे इब्राहिम रोबिना के घर के सामने नहर के पटरी पर मिल गया, रुपये मांगने पर इब्राहिम व सेराजुद्दीन लाठी व राड से हमला कर दिए। बीच बचाव करने आई मेरी पत्नी सहाना (ग्राम प्रधान) के साथ भी मारपीट किए।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष के इब्राहिम के अनुसार, मुझको सुचना मिली की मेरे घर में साबिर घुस गया है। जब मौके पर पहुंचा तो साबिर घर से निकल रहा था, इस बात को लेकर साबिर मारपीट करने लगे। इतने में उनका बेटा रेहान व पिता बरकतुल्ला और पत्नी सहाना भी आ गए और मुझको ईंट व डंडों से मारने पीटने लगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें