फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: खेलते मिले बच्चे तो कहीं तिलक लगा किया गया स्वागत

Wed, 02 Apr 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों में नए शैक्षिक सत्र 2025-26 के अवसर पर प्रवेश उत्सव मनाया गया। नवनामांकित छात्रों का तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। बुधवार को पड़ताल के दौरान कहीं बच्चे खेलते मिले तो कहीं पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया जा रहा था। एक अप्रैल से प्रारंभ हुए नवीन सत्र में बच्चों को मंगल तिलक कर प्रवेश कराया गया।
विज्ञापन

सुबह 9:30 बजे कंपोज विद्यालय इंग्लिश मीडियम स्कूल, मोहद्दीनपुर में प्रवेश उत्सव मनाया गया। स्कूल में अध्ययनरत 65 छात्रों का स्वागत किया गया। कक्षा एक में 10, कक्षा दो में 22, कक्षा तीन में 42, कक्षा चार में 34, कक्षा पांच में 45, कक्षा छह में 32, कक्षा सात में 70 और कक्षा आठ में 37 छात्र पंजीकृत हैं, लेकिन विद्यालय में अभी नई किताबें उपलब्ध नहीं हो सकी हैं।
विद्यालय परिसर में सफाई व्यवस्था बदहाल मिली। वहीं, कुछ बच्चों खेलते मिले। इस दौरान पनियरा खंड शिक्षा अधिकारी शिव कुमार ने विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रों का तिलक कर स्वागत किया।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापिका कुसुम गुप्ता ने बताया कि विद्यालय में इस वर्ष 10 नए छात्रों का नामांकन हुआ है। विद्यालय में कुल 14 शिक्षक कार्यरत हैं, जिनमें एक शिक्षा मित्र और तीन अनुदेशक शामिल हैं।
10:15 बजे प्राथमिक विद्यालय अनंतपुर कुशहिया में सहायक अध्यापक राजू पासवान मिले। उन्होंने बताया कि यहां भी प्रवेश उत्सव मनाया गया। कक्षा एक में तीन बच्चों में आदित्य, अंकुश और सत्यम का नामांकन हुआ है। विद्यालय में कक्षा दो में 9, कक्षा तीन में 12, कक्षा चार में 12 और कक्षा पांच में 13 छात्र पंजीकृत हुए हैं।
प्रधानाध्यापक अरविंद पांडेय का एआरपी पद पर चयन होने के कारण वे बीआरसी कार्यालय, पनियरा में कार्यरत हैं। विद्यालय में दो महिला शिक्षा मित्र बच्चों को शिक्षा प्रदान कर रही हैं, लेकिन नई सत्र की किताबें अभी नहीं है।
11 बजे प्राथमिक विद्यालय उस्का में भी प्रवेश उत्सव के बाद छात्र पढ़ाई करते मिले। प्रधानाध्यापक संजीव कुमार ने बताया कि विद्यालय में चार सहायक अध्यापक कार्यरत हैं। कक्षा एक में छह, कक्षा दो में 18, कक्षा तीन में 20,कक्षा चार में 20 और कक्षा पांच में 24 छात्र पंजीकृत हुए हैं। यहां बच्चों को खाने के लिए पूड़ी हलुआ बन रहा था, लेकिन इस सत्र के लिए शासन की ओर से किताबें नहीं मिली।
11:25 बजे पीएम श्री विद्यालय मुड़िला चौधरी में भी प्रवेश उत्सव के बाद बच्चे अपने-अपने कक्षा में पढ़ाई करते दिखे। जबकि कुछ सहायक अध्यापक प्रधानाध्यापक कार्यालय में बैठे रहे। प्रधानाध्यापक रामेश्वर मौर्य ने बताया कि नवनामांकित छात्रों का स्वागत तिलक लगाकर, पुष्प वर्षा और टॉफी वितरण के साथ किया गया।
विद्यालय में कुल 36 छात्र उपस्थित रहे। इस अवसर पर छात्रों के लिए विशेष रूप से पूड़ी-हलुआ का प्रबंध किया गया। विद्यालय में कक्षा एक में दो, कक्षा दो में 19, कक्षा तीन में 18, कक्षा चार में 42 और कक्षा पांच में 21 छात्र पंजीकृत हुए। यहां दो सहायक अध्यापक और एक शिक्षा मित्र तैनात हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें