फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बृजमनगंज उप-डाकघर में गबन डाक सहायक के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बृजमनगंज उप-डाकघर में सरकारी धन के गबन के मामले में डाक सहायक मनोज कुमार विश्वकर्मा के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। यह कार्रवाई भारतीय डाक विभाग के निरीक्षक, आनंद नगर उप-मंडल द्वारा थाना प्रभारी, बृजमनगंज को लिखे पत्र के आधार पर की गई है।
विज्ञापन

पत्र के अनुसार, मनोज कुमार विश्वकर्मा, जो सात जून 2019 से 15 दिसंबर 2022 तक बृजमनगंज उप-डाकघर में डाक सहायक के रूप में कार्यरत थे उनपर 9,53,644 रुपये की सरकारी राशि के गबन का आरोप है। विभागीय जांच में पाया गया कि उन्होंने डाक जीवन बीमा और ग्रामीण डाक जीवन बीमा पॉलिसियों के प्रीमियम के रूप में ग्राहकों से प्राप्त राशि को विभागीय सॉफ्टवेयर में दर्ज तो किया लेकिन इस राशि को सरकारी खाते में जमा नहीं किया। प्रारंभिक जांच के अनुसार, उन्होंने कुल 9,53,644 रुपये की राशि का गबन किया, जो विभाग के लिए गंभीर वित्तीय अनियमितता का मामला है। इस मामले में उनकी संलिप्तता पाए जाने के कारण उन्हें 30 मई 2025 को निलंबित कर दिया गया। वर्तमान में वह आनंद नगर उप-डाकघर में कार्यरत थे।
मनोज कुमार विश्वकर्मा का स्थायी पता ग्राम सोहगौरा, पोस्ट कौड़ीराम, गोरखपुर, और वर्तमान पता चाणक्यपुरी कॉलोनी, कूड़ाघाट, गोरखपुर है। विभागीय जांच समिति की प्रारंभिक रिपोर्ट में उन्हें इस गबन का मुख्य दोषी माना गया है। जांच रिपोर्ट की प्रति भी थाना प्रभारी को उपलब्ध कराई गई है, ताकि इस मामले में सुसंगत धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू की जा सके।
विज्ञापन

निरीक्षक डाकघर, आनंद नगर उप-मंडल ने थाना प्रभारी से मांग किया है कि मनोज कुमार विश्वकर्मा के खिलाफ तत्काल केस दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू की जाए। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने प्रवर अधीक्षक डाकघर, गोरखपुर मंडल को भी सूचित किया है। बृजमनगंज कस्बे के रामप्रताप का कहना है कि यह मामला डाक विभाग की कार्यप्रणाली और पारदर्शिता पर सवाल उठाता है। ग्राहकों से प्राप्त प्रीमियम राशि का दुरुपयोग न केवल विभागीय विश्वास को ठेस पहुंचाता है, बल्कि आम जनता के हितों को भी प्रभावित करता है। बृजनगंज थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि इसम मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें