फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बैंक मैनेजर, फील्ड अफसर और डीलर पर केस

Wed, 15 Jan 2025 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। चौक थाना क्षेत्र के दरहटा भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक, फील्ड अफसर व कंबाइन कंपनी के डीलर पर धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। मामले में खजुरिया गांव के ताराचंद ने सीएम जनता दरबार में शिकायत की तो पुलिस ने केस दर्ज किया।
विज्ञापन

चौक थाना क्षेत्र के खजुरिया निवासी ताराचंद ने तहरीर देकर बताया कि उन्हें एक कंबाइन हार्वेस्टर खरीदना था। इसके लिए 13 फरवरी 2023 को एसबीआई की दरहटा शाखा के मैनेजर रवि मौर्य और फील्ड अफसर आलोक राम से मिलकर कंबाइन खरीद के लिए लोन की वार्ता की। उनके कहने पर वह नाभा पंजाब एग्रो के डीलर सन्नू निवासी खजुरी जिला बलिया से मिला। सन्नू ने बताया कि उन्हें सम्राट कंपनी की कंबाइन उपलब्ध करा दी जाएगी। सम्राट 510 माॅडल पर सहमति होने पर फरवरी 2023 को 11 हजार रुपये व 12 फरवरी 2023 को पांच हजार रुपये कंपनी खाते में भेजा।
18 जुलाई 2023 को 1500 रुपये, 19 जून 2023 को 9 लाख 21 हजार 509 नकद दिया। इसके बाद बैंक मैनेजर ने बताया कि मार्जिन मनी मिली है और 17 लाख का लोन हुआ है। 9 नवंबर 2023 को उनके खाते में 17 लाख रुपये आ गए। आरटीजीएस से बैंक ने नाभा कंपनी के खाते में भेज दिया। इसके बाद कंबाइन भेजने व कागज के लिए सन्नू ने क्रमश: 90 हज़ार, 50 हजार और 15 हजार रुपये जमा कराया।
विज्ञापन

इस दौरान बैंक ने दबाव डालकर खाते से लोन काट लिया। इसी बीच मेरे बेटे के खाते से भी कटौती हुई। इस पर पता लगाया तो जानकारी मिली कि बिना मार्जिन मनी के बैंक ने 28 लाख 85 हजार रुपये बैंक मैनेजर, फील्ड अफसर और डीलर ने मिलकर आपस में बांट लिया है।
इसकी शिकायत मैनेजर से की। वह डीलर के घर ले गए, जहां एक लाख वापस मिला। इसके बाद सन्नू ने बैंक को पत्र दिया कि लोन का पैसा उसी अकाउंट में भेज दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सितंबर 2024 को थाने में धोखाधड़ी की शिकायत की। सीओ निचलौल को जांच मिली, लेकिन केस दर्ज नहीं हुआ। 10 जनवरी को सीएम जनता दरबार में गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें