फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे परिसर में मौजूद दुकान से हटाया कब्जा

Tue, 07 Nov 2017 12:39 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
रेलवे परिसर में मौजूद दुकान से हटाया कब्जा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नौतनवां। रेलवे की टीम ने सोमवार को स्टेशन परिसर में मौजूद एक दुकान पर अवैध कब्जा बताते हुए उसे हटा दिया। रेलवे अधिकारियों को दुकानदारों एवं स्थानीय व्यापारियों के विरोध का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
सहायक मंडल इंजिनियर पश्चिम संयोग श्रीवास्तव के नेतृत्व में सोमवार को दोपहर में आरपीएफ, रेल कर्मचारी परिसर में स्थित विजय मजूमदार की दुकान पर पहुंचे और अवैध रूप से दुकान संचालन करने का आरोप लगाते दुकानदार से कब्जा हटाने को कहने लगे। जिसके बाद दुकानदार ने बताया कि वह पिछले 36 सालों से दुकान कर रहे है। रेलवे का किराया भी जमा करता आ रहा है, लेकिन रेलवे के अधिकारी मानने को तैयार नहीं हुए। रेल कर्मचारियों की मदद से दुकान का टिन शेड एवं बाउंड्री हटवा दिया गया।

मौके पर मौजूद सीनियर सेक्सन इंजिनियर (कार्य) सुयस सिंह ने बताया कि उक्त दुकान कृष्णा सिंह के नाम से रेलवे ने एलाट किया था। कृष्णा सिंह की काफी पहले मौत हो चुकी है। दुकानदार विजय मजुमदार ने रेलवे के खिलाफ हाईकोर्ट में एक पेटिशन दाखिल कर दुकान पर अपना मालिकाना हक जताया था। जिसे हाईकोर्ट ने 22 अगस्त 2017 को खारिज कर दिया। रेलवे ने दुकानदार को 13 सितम्बर 2017 को एक नोटिस जारी कर 15 दिन के भीतर दुकान खाली करने को कहा था। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। इस दौरान बीबी त्रिपाठी, जसबीर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें