फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांसपार मिश्र व बारीगांव कंटेनमेंट जोन में, जिम्मेदार तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसपार मिश्र व बारीगांव कंटेनमेंट जोन बने, जिम्मेदार तैनात
विज्ञापन

महराजगंज। कोरोना संक्रमण से जुड़ा मामला सामने आने के बाद सदर तहसील प्रशासन ने क्षेत्र के ग्राम बांसपार मिश्र व बारीगांव को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। उपरोक्त स्थलों पर शांति तथा साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए जिम्मेदारों को तैनात किया गया है। वहीं 3 जुलाई तक दोनों गांवों में आवागमन पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

एसडीएम सदर आरबी सिंह ने बताया कि तहसील क्षेत्र के ग्राम बांसपार मिश्र में साफ-सफाई व सैनिटाइजेशन आदि में ग्रामवासियों के सहयोग के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी, एडीओ पंचायत, राजस्व लेखपाल व ग्राम पंचायत अधिकारी को तैनात किया गया है। इसी प्रकार शांति व्यवस्था व धारा 144 का पालन कराने के लिए सुबह आठ से शाम चार बजे तक गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शाम चार बजे से रात 12 बजे तक प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक तथा रात 12 बजे से सुबह आठ बजे तक प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक को तैनात किया है। इसी प्रकार ग्राम पिपरा ब्रम्हान उर्फ बारगांव के भरदेउरा टोला में साफ-सफाई व सैनिटाइजेशन के लिए गांव के प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका, एडीओ पंचायत, राजस्व लेखपाल व ग्राम पंचायत अधिकारी को तैनात किया गया है। शांति व्यवस्था व धारा 144 का पालन कराने के लिए सुबह आठ से शाम चार बजे तक गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शाम चार बजे से रात 12 बजे तक गांव के प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक तथा रात 12 बजे से सुबह आठ बजे तक प्राथमिक विद्यालय के ही दूसरे सहायक अध्यापक को तैनात किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें