फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर से लेकर गांव तक गूंजा करो योग-रहो निरोग

विज्ञापन
भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला संयोजक घर बच्चों के साथ योग करते हुए। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
शहर से लेकर गांव तक गूंजा करो योग-रहो निरोग
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में रविवार की सुबह योग से शुरू हुई। करो योग, रहो निरोग के नारे लगाते हुए हर वर्ग लोगों ने घर पर ही योग किया। शहर से लेकर गांव तक सभी लोगों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने की कोशिश की। अधिकारी, जन प्रतिनिधि एवं समाज के हर वर्ग के लोगों ने योग में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस बार कोरोना की वजह से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सब कुछ बदला नजर आया। कोरोना से बचाव का ख्याल रखते हुए लोगों ने योग किया।
धानी प्रतिनिधि के अनुसार नेहरू युवा केन्द्र के निर्देश पर एनवाईवी दुर्गेश कुमार यादव एवं शीला यादव के नेतृत्व में युवाओं ने नेहरू युवा मंडल बरड़ाड में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए योग किया। नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडेय तथा नगर पालिका अध्यक्ष गुड्डू खान ने भी अपने आवास पर योग करते हुए दूसरों को प्रेरित किया। सिसवां में भी ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने योग का प्रदर्शन कर लोगों को योग को जीवन में शामिल करने के लिए जागरूक किया। इसी प्रकार निचलौल, फरेंदा, पनियरा, परतावल, ठूठीबारी, सोनौली, घुघली, बृजमनगंज आदि क्षेत्रों में भी लोगों ने घर पर तथा भीड़भाड़ से बचते हुए योग करने को प्राथमिकता दी।
विज्ञापन

योग करने से मिलती है ऊर्जा : डीएम
योग ऊर्जा की प्राप्ति तथा शारीरिक व मानसिक विकारों को दूर करने का माध्यम है। इससे जुड़कर व्यक्ति न सिर्फ स्वस्थ रह सकता है, बल्कि उसकी प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत हो सकती है। सभी इसे अपनी नियमित दिनचर्या में शामिल करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

ये बातें जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने रविवार को अपने आवास पर योगाभ्यास करते हुए कही। उन्होंने कहा कि योग से मन शुद्ध रहता है तथा बीमारी से भी निजात मिलती है। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला संयोजक विंध्यवासिनी सिंह ने घर पर योग को प्राथमिकता दी। आत्मराम गुप्त, अंगद सिंह, संत कुमार वर्मा व संजय पटेल ने भी वीडियो को अपलोड करते हुए आमजन को योग के प्रति प्रेरित किया। नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णगोपाल जायसवाल, क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह यादव, जिला युवा कल्याण अधिकारी सुधीर श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने योग से जुड़कर उसकी महत्ता बताई। जिला मुख्यालय स्थित पार्क परिसर में सुनील राय, डॉ. राकेश राय कौशिक, डॉ. शांतिशरण मिश्रा, देवेंद्र पांडेय, विनय पांडेय, रामबेलास पटेल, रामप्रकाश आदि ने योगाभ्यास किया। एसएसबी 66वीं वाहिनी के कमांडेंट एएस राठौर के नेतृत्व में जवानों ने योगाभ्यास कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें