फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: परीक्षार्थियों को आधे घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर करना होगा रिपोर्ट

Tue, 13 Feb 2024 08:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में 17 व 18 फरवरी को प्रस्तावित उ.प्र. पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा को सकुशल कराने के लिए कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। जनपद में कुल 49,152 अभ्यर्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। इसके लिए 26 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा 17 और 18 फरवरी को दो पालियों में होगी। प्रथम पाली की 10 बजे से दोपहर 12 बजे और दूसरी पाली की परीक्षा तीन बजे से पांच बजे तक होगी।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों को अनिवार्य रूप से परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। जिलाधिकारी ने कहा कि सकुशल परीक्षा कराया जाना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर कुछ मूलभूत बातों को सभी केंद्र व्यवस्थापक और अधिकारी सुनिश्चित कर लें। परीक्षा केंद्र के कक्षों में सीसी टीवी कैमरे लगे हों। सभी केंद्रों पर सुनिश्चित कर लें कि सिटिंग प्लान नियमानुसार हों। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से संवेदनशील रहने की आवश्यकता है। सभी केंद्रों पर क्लॉक रूम, पेय जल और साफ–सुथरे शौचालय की भी व्यवस्था हो और परीक्षा कक्षों में प्रकाश की समुचित व्यवस्था हो। गेट बंद होने से 10 मिनट पूर्व से सभी अभ्यर्थियों को इसकी सूचना पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम अथवा वैकल्पिक माध्यम से जरूर दें।
जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के एक दिन पहले सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट अपने-अपने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर साफ-सफाई, सीसी टीवी कैमरा सहित आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता की जांच कर लें। उन्होंने कहा कि कोई कमी हो तो समय ठीक करा लें अथवा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा दें। गेट के अंदर मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी आदि सहित अन्य प्रतिबंधित सामग्री नहीं जानी चाहिए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने सभी सीओ को ड्यूटी में तैनात डायल 112, कोबरा मोबाइल ड्यूटी टीम और क्यूआरटी टीमें भ्रमणशील रहें। उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक को अभ्यर्थियों की जांच और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त संख्या में महिला व पुरुष पुलिस कर्मी को तैनात करने का निर्देश दिया। अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह, कोषाधिकारी राजकुमार गुप्ता, डीआईओएस अमरनाथ राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें