फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पुलिस की वर्दी में आए और युवक को उठा ले गए

Sat, 30 Dec 2023 07:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। कोल्हुई क्षेत्र के बेलौही गांव में शुक्रवार की रात पुलिस की वर्दी में कुछ लोग आए और दरवाजे की कुंड़ी तोड़कर घर में सो रहे युवक को उठा ले गए। विरोध करने पर परिजनों से धक्का-मुक्की भी किए। परिजनों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं स्थानीय पुलिस ने धोखाधड़ी मामले में बिहार पुलिस द्वारा ले जाने की बात कह रही है।
विज्ञापन

कोल्हुई थाना क्षेत्र के बेलौही निवासी विद्यावती ने कहा कि शुक्रवार की रात करीब 10.30 बजे चार व्यक्ति असलहा व पुलिस की वर्दी में व दो सादे कपड़े में आए और जोर-जोर से दरवाजा पीटने लगे। न खाेलने पर दरवाजे की कुंडी तोड़कर घर में घुस गए और पुलिस बताते हुए बेटे विनोद मणि त्रिपाठी को उठा ले गए। उनके बारे में पूछने पर बहू व पीड़िता के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए खुद को बलिया की पुलिस बता रहे थे।
सुबह 11 बजे कोल्हुई थाने पर बहू के साथ पहुंच कर जानकारी ली तो पुलिस गिरफ्तारी से इंकार कर रही थी। पीड़िता के मोबाइल पर दिन में फोन आया। उसने बताया कि तुम्हारे बेटे पर 10 लाख रुपये का बकायादार है। भोरे थाना गोपालगंज बिहार आकर पैसा जमा कर दो और विनोद को ले जाओ। उसके बाद से पूरा परिवार दहशत में।
विज्ञापन

कोल्हुई थानाध्यक्ष दिनेश कुमार के अनुसार, युवक को ले जाने वाली बिहार के भोरे थाना गोपालगंज बिहार की पुलिस थी। जहां पर युवक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज है। वहां के थाना प्रभारी से बात भी हुई है। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि संबंधित थाने से जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें