फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सुलेख स्पर्धा सुधारेगी बा के बेटियों की लिखावट, स्कूल व जिला स्तर पर आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की बेटियों की लिखावट सुधारने के लिए स्पर्धा होगी। स्कूल स्तर से लेकर जिला स्तरीय आयोजन की जिम्मेदारी शिक्षा महानिदेशक स्तर से डायट प्राचार्य को दी गई है। इसके आयोजन के लिए प्राचार्य की तरफ से बीएसए व बीईओ से पत्राचार किया है।
विज्ञापन

जिले में 13 कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल संचालित हैं जिसमें कुल 1300 बालिकाएं अध्ययनरत हैं। अब इनकी लिखावट सुधारने के लिए स्कूल स्तर से लेकर जनपद व राज्य स्तरीय स्पर्धा होगी। स्कूल व जिला स्तरीय आयोजन की जिम्मेदारी डायट प्राचार्य को शिक्षा महानिदेशक स्तर से सौंपी गई है। इसके अनुपालन क्रम में बीएसए व बीईओ को पत्र भेजकर अक्टूबर में स्कूल स्तरीय हिंदी व अंग्रेजी स्पर्धा आयोजित कराकर प्रत्येक ब्लाक से एक-एक बालिका को जिला स्तर के लिए भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
कस्तूरबा में लिखावट सुधार के लिए हिंदी, अंग्रेजी सुलेख स्पर्धा आयोजित कर प्रत्येक ब्लाॅक से एक-एक छात्रा की सूची मांगी गई है। सूची में शामिल छात्राएं जिला स्तर पर प्रतिभाग करेंगी। जनपद स्तर से एक बालिका का चयन राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतेन्द्र कुमार सिंह, प्राचार्य डायट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें