फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कैल्शियम की कमी दे रहा हड्डियों का दर्द

Sun, 23 Feb 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कैल्शियम की कमी लोगों को हड्डियों का दर्द दे रहा है। खानपान में लापरवाही और विटामिन डी प्राप्त करने की लापरवाही से बड़ी उम्र ही नहीं कम आयु वर्ग के लोग भी गिरफ्त में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में हड्डियों में दर्द की समस्या लेकर 37 मरीज पहुंचे, जिसमें सात किशोर शामिल रहे। कुल 876 रोगियों का उपचार जिला अस्पताल की ओपीडी में हुआ। हड्डियों का दर्द कैल्शियम की कमी के चलते और गहरा होता जा रहा है। कोक, पेप्सी की अधिकता और दूध, दही, घी से परहेज के कारण 12 से 15 वर्ष के किशोरों में भी कैल्शियम की कमी मिल रही है।
हड्डी रोग विशेषज्ञ डाॅ. विकास ने बताया कि किशोरों को विटामिन-डी समुचित नहीं मिल रही है। इस कारण हड्डियों की बीमारी से संबंधी रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। लंबे समय तक कैल्शियम की कमी बने रहने से शरीर में अन्य गंभीर बीमारी का खतरा रहता है। इसलिए खान-पान में विशेष ध्यान देने की जरूरत है। दूध से बने उत्पाद का सेवन बढ़ाएं और पर्याप्त धूप जरूर लें। दूध में मैग्नीशियम व फास्फोरस होता है जो विटामिन डी अवशोषण में मददगार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें