फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: टोल प्लाजा पर तलवार से केक काटा, पुलिस ने दबोचा

Sat, 26 Sep 2026 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
- टोल प्लाजा के पास सड़क पर बाइक खड़ी कर मनाया जश्न, 10 युवकों पर रिपोर्ट, पांच को भेजा न्यायालय
विज्ञापन

अड्डा बाजार। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल प्लाजा के पास बीच सड़क बाइक खड़ी कर तलवारनुमा वस्तु से केक काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। तीन दिन पुराने वीडियो की जानकारी मिलते ही पुलिस ने युवकों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया और शांति व्यवस्था प्रभावित करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की। पांच आरोपियों को न्यायालय भेजा गया, जबकि पांच बाल अपचारियों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करतता है।
संपतिहा चौकी प्रभारी जयप्रकाश सिंह के अनुसार, वायरल वीडियो में टोल प्लाजा के पास 10-12 युवक एनएच-24 पर पांच-छह मोटरसाइकिल खड़ी किए दिखाई दे रहे थे। इसी दौरान तलवार से केक काटा गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने उसमें दिख रहे युवकों की पहचान शुरू की। चिह्नित युवकों को संपतिहा चौकी बुलाकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, चंडीथान निवासी राज यादव, हिमांशु जायसवाल, मुड़िला निवासी अमित गिरी, अभिषेक यादव और शैलेश कुमार समेत पांच बाल अपचारियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पांच आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया।नाबालिगों से माफीनामा लेकर उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल सीज की है।
विज्ञापन

नौतनवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि मामले में कुल 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पांच को न्यायालय में पेश किया गया, जबकि पांच बाल अपचारियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें