सिसवा बाजार। परमहंस पाल पीजी कॉलेज गुरली सिसवा के परिसर में 102 यूपी एनसीसी बटालियन गोरखपुर के संयुक्त वार्षिक शिविर में युद्ध कौशल का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में महराजगंज जनपद के 13 कॉलेज से कैडेट्स प्रशिक्षण ले रहे हैं।
शिविर में सुबह कैडेटों को ड्रिल एवं शारीरिक प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद कैडेट्स के लिए फील्ड क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट के प्रशिक्षण के साथ साथ मैप रीडिंग और शस्त्र चलाने की जानकारी दी गई। हवलदार रामबालक, रवींद्र, महेश व सूबेदार राठी ने प्रशिक्षण दिया। लेफ्टिनेंट कर्नल मिथुन मिश्रा के नेतृत्व में गोरखपुर ग्रुप के फायरिंग टीम के चयन की प्रक्रिया में सूबेदार नंदलाल और हवलदार भीम के द्वारा फायरिंग के सही तौर तरीके का प्रशिक्षण दिया।
102 बटालियन के चार्ली कंपनी के कैडेट्स को भी नायक सूबेदार एमआर लंका, हवलदार सतीश भगत की देखरेख में फायरिंग अभ्यास कराया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में राधा कुमारी इंटर कॉलेज ठूठीबारी के कैडेट्स हिस्सा लिए। कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल अभिषेक मानसिंह ने कैडेटों को जरूरी जानकारी दी। संवाद