फरेंदा। सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर काॅलेज आनंदनगर के एनसीसी कैडेटों ने शुक्रवार को संचारी रोग नियंत्रण को लेकर जागरूकता रैली निकाली। रैली को लेफ्टिनेंट एसके गौड़ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जागरूकता रैली नगर के तहसील चौराहा, विष्णु मंदिर, अंबेडकर तिराहा, मिल गेट से होते हुए रेलवे स्टेशन पहुंच कर लोगों को जागरूक किया गया। संचारी रोग नियंत्रण के अर्न्तगत लोगों को जागरूक करते हुए प्रधानाचार्य शाकिर हुसैन ने कहा संचारी रोगो से बचाव के लिए अपने आस पास सफाई रखें। अगल बगल पानी जमा न होने दें। स्वच्छता अपना कर बीमारियों से बचा जा सकता हैं। लेफ्टिनेंट एसके गौड़ ने कहा बुखार होने पर तत्काल नजदीकी अस्पताल पर पहुंचे। झोला छापो से दूर रहें। बिना चिकित्सकों की सलाह के दवा का प्रयोग न करें। ताजे फल व हरी सब्जियों का सेवन करें। इस दौरान एनसीसी कैडेट नीलम, प्रीती, संजना, अंजली, रिमझिम, संजना गुप्ता, शैलेष, अभिषेक, रामू व राहुल मौजूद रहे।