ठूठीबारी। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कोतवाली परिसर के आनंद सभा गृह में प्रभारी कोतवाल नीरज राय की अध्यक्षता में भारत नेपाल के सुरक्षाकर्मियों की संयुक्त बैठक की गई। जिसमें चुनाव को लेकर बार्डर पर आवागमन के साथ सुरक्षा व्यवस्था में दोनों देश के सहयोग पर चर्चा हुई। उन्होंने बार्डर पर संयुक्त गस्त, पेट्रोलिंग के साथ सीमा क्षेत्र में रहकर चुनाव में गड़बड़ी करने वालों कड़ी कार्रवाई करने बात कही। जिस पर नेपाल के अधिकारियों ने सहमति जताई। इस दौरान महेशपुर नेपाल चौकी इंचार्ज फल बहादुर तमांग, भुजहवा इंचार्ज, एसआई शम्भू धीताल, एएसआई ओम प्रकाश यादव मौजूद रहे। संवाद