फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एनसीसी शिविर में कैडेट्स ने सीखे प्राथमिक उपचार के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। 102 यूपी बटालियन की ओर से गुरली में आयोजित सीएटीसी-169 प्रशिक्षण शिविर के नौवें दिन शुक्रवार को कैडेट्स को प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही ड्रिल प्रतियोगिता आयोजित की गई और उन्हें सैन्य संगठन के युद्ध नायकों के इतिहास की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

दिन की शुरुआत मार्चिंग, सावधान और विश्राम जैसे ड्रिल अभ्यासों से हुई। कैडेट्स को एकाग्रता, सामूहिक तालमेल और सैन्य अनुशासन का महत्व बताया गया। प्रशिक्षण सत्र में 7.62 एमएम एसएलआर से संबंधित जानकारी देने के साथ मानचित्र के माध्यम से दिशा और स्थान की पहचान करने तथा नेविगेशन की बुनियादी जानकारी दी गई।
प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल मिथुन मिश्रा ने कैडेट्स को सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने, आत्मविश्वास बनाए रखने और दृढ़ संकल्प के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यातायात व्यवस्था, सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन के महत्व की भी जानकारी दी।
विज्ञापन

शिविर में सूबेदार सुमेर सिंह, कैंप सीनियर जेसीओ गुरनाम सिंह, सूबेदार आजाद खालिद, नायब सूबेदार अंगज कुमार, हवलदार महेश मीना, नायब सूबेदार स्वपन साह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें