फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्जनपदीय बाइक लिफ्टर गैंग के 5 अभियुक्त गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक लिफ्टर गैंग के पांच सदस्य गिरफ्तार, एक फरार
विज्ञापन

महराजगंज। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के कोट कंहरिया गांव के पास शुक्रवार की सुबह 6 बजे पुलिस ने बाइक लिफ्टर गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस टीम उसकी तलाश में जुटी है। आरोपित के पास से चोरी की 11 बाइक बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपितों को न्यायालय चालान कर दिया गया। जहां से उनको जेल भेजा गया।
शुक्रवार को कार्यालय कक्ष में इस मामले का पर्दाफाश करते हुए एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि पुरंदरपुर पुलिस संदिग्ध वाहनों की जांच में जुटी थी। इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि वाहन चोरी गिरोह के सदस्य वाहन चोरी करने के फिराक से फरेंदा की तरफ से आ रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम मुखबिर को साथ लेकर कोट कम्हरिया पहुंची। जहां 2 मोटरसाइकिल पर 6 व्यक्ति आते दिखे। पुलिस टीम ने उन्हें रोकना चाहा तो बाइक सवार एक ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। साथ ही फरार हो गया। जबकि पांच लोगों को पुलिस टीम ने दौड़कर पकड़ लिया।
विज्ञापन

चंदन जायसवाल निवासी ग्राम तिलकपुरवा थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर, मोहम्मद यूनुस निवासी परसा बेनी थाना फरेन्दा जनपद महराजंगज, श्यामलाल यादव निवासी चरलहा थाना नौतनवां, संतोष पांडेय निवासी ग्राम वार्ड नं.16 बहादुर शाह नगर नौतनवां थाना नौतनवां एवं राजकुमार साहनी निवासी बाबू पैसिया थाना नौतनवां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जबकि वाजिद अली उर्फ रसीद निवासी परसोईया बार्ड नं. 3 हामिद नगर थाना नौतनवां फरार हो गया।
विज्ञापन

फरेंदा थाने का हिस्ट्रीशीटर है मोहम्मद यूनुस
मोहम्मद यूनुस का नाम फरेंदा थाने में हिस्ट्रीशीटर के नाम में दर्ज है। यूनुस वाहन चोरी के दौरान दो बार जेल भी जा चुका है। प्रभारी निरीक्षक फरेंदा द्वारा इसकी पहचान की गई। पूछताछ में यूनुस ने बताया कि पुलिस टीम को आते हुए देखकर डर गया था जिससे मैंने अपने पास रखे तमंचे से फायर कर दिया और भागना चाहा। चोरी की बाइक को कोट कंहरिया गांव के सीवान में जंगल के करीब सुनसान स्थान पर रखते थे। यहीं से 11 बाइक बरामद हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें