फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दीपदान कर 84 करोड़ देवी-देवताओं का लिया आशीर्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। क्षेत्र के मिठौरा बाजार में जारी श्रीरूद्र मृत्युंजय महायज्ञ का सोमवार को समापन हो गया। महिलाओं ने मंदिर परिसर के चारों तरफ दीपदान कर 84 करोड़ देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

दीपदान उत्सव देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ लगी रही। महिलाओं ने दीपदान के बाद दुर्गा मंदिर,शिव मंदिर के चारों तरफ परिक्रमा करते हुए हर-हर महादेव का नारा लगाया। जयकारे से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। करीब तीन हजार महिलाओं ने महायज्ञ स्थल की परिक्रमा की। पूरा माहौल भक्तिमय में लग रहा था।
महायज्ञ समिति के अध्यक्ष राजकुमार ने बताया 23 जनवरी से शुरू हुए 11 दिवसीय श्रीरुद्र महायज्ञ में अयोध्या के रासलीला मण्डल के कलाकारों ने दिन में रामलीला, रात में रासलीला का मंचन कर श्रद्धालु भक्तों का मन मोह लिया। बिहारसे आए कथा वाचक चंचल बाबा ने भक्ति रस की गंगा बहायी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें