सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए खरीदे जाएंगे वाहन
- नगर पंचायत पनियरा व परतावल में दो-दो मैजिक व एक-एक ट्रैक्टर-ट्राली की होगी खरीददारी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में नवसृजित नगर पंचायतों में साफ-सफाई व्यवस्था प्रारंभ कराए जाने के बाद अब उसकी रफ्तार को बढ़ाने को लेकर कवायद प्रारंभ हो गई है। सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए पनियरा व परतावल नगर पंचायत में नए वाहन की खरीद की जाएगी।
योगी सरकार ने जिले के जिन तीन महत्वपूर्ण स्थलों को नगर पंचायतों का दर्जा दिया है उसमें पनियरा, परतावल व बृजमनगंज का नाम है। पनियरा व परतावल में साफ-सफाई प्रारंभ कर दिया गया है। दोनो ही निकायों में दो-दो मैजिक व एक-एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की खरीददारी की जाएगी। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र कुमार राव ने बताया कि पनियरा व परतावल नगर पंचायत में साफ-सफाई व्यवस्था को चाक-चौबंद किए जाने के लिए वाहनों की खरीद होगी। वाहनों के क्रय किए जाने संबंधी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।