फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अवैध धार्मिक स्थल पर चला बुलडोजर

Tue, 06 May 2025 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग अंतर्गत निचलौल वन रेंज के जंगल में अवैध तरीके से धार्मिक स्थल का निर्माण किया गया था। वहीं वनकर्मियों की सूचना पर राजस्व विभाग की टीम मामले की जांच कर सोमवार को बुलडोजर से हटवा दी है।
विज्ञापन

राजस्व विभाग की ओर से चल रही कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस, एसएसबी और वन कर्मियों की टीम सतर्क रही। एसडीएम शैलेंद्र गौतम ने बताया कि राजस्व विभाग को सूचना मिली थी कि निचलौल थाना क्षेत्र के करमहिया गांव के पास जंगल में अवैध तरीके से कुछ लोग धार्मिक स्थल बना लिए है।
इतना ही नहीं धीरे धीरे जंगलों की कटान कर धार्मिक स्थल का विस्तार भी किया जा रहा है। उक्त सूचना के आधार पर मामले की जांच की प्रक्रिया शुरू की गई।
जांच के बाद कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच धार्मिक स्थल को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। इतना ही नहीं उक्त जगह पर दोबारा धार्मिक स्थल बनाकर कब्जा करने पर जिम्मेदारों को कार्रवाई के लिए सख्त नसीहत दी गई है। क्षेत्राधिकारी अनुज सिंह ने बताया कि धार्मिक स्थल पर कार्रवाई के दौरान पुलिस के साथ ही एसएसबी और वन विभाग की टीम मौजूद रही। कार्रवाई के बाद गांव और ध्वस्त धार्मिक स्थल पर पुलिस टीम की नजर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान तहसीलदार अमित सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा, राजस्व निरीक्षक मनीष पटेल और वन विभाग तथा एसएसबी के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें