फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: खुले बिजली तार की चपेट में आने से भैंस की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। ग्राम सभा गौरी जगदीश के भेड़ियारी टोला में रविवार की सुबह करीब आठ बजे बिजली के करंट की चपेट में आने से उमेश मद्धेशिया की भैंस की मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण खुले तार और बिना ढक्कन का बिजली बोर्ड मौके पर मौजूद है। इसके पास ही 11/33 केवी का ट्रांसफार्मर भी लगा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि खुले विद्युत तार और असुरक्षित बिजली उपकरणों के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है और किसी व्यक्ति की जान भी जा सकती है। ग्रामीणों के अनुसार, भैंस की करंट लगने से मौत होने के काफी समय बाद तक बिजली विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से तत्काल खुले तारों और बिना ढक्कन वाले बोर्ड को दुरुस्त कराने, विद्युत व्यवस्था को सुरक्षित बनाने तथा हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें