फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: थाईलैंड के बौद्ध भिक्षुओं ने प्राचीन बौद्ध स्थल बनरसिहा कला में किया पूजा वंदना

Tue, 12 Mar 2024 09:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। विश्व शांति का संदेश लेकर भारत भ्रमण पर निकले थाईलैंड के बौद्ध भिक्षुओं ने प्राचीन बौद्ध स्थल बनरसिहा कला पहुंचकर पूजा वंदना किया। 99 सदस्यीय बौद्ध भिक्षुओं की टीम ने बनरसिहा कला में हो रहे बौद्ध टीले का उत्खनन भी देखा।
विज्ञापन

संपूर्ण विश्व को मानवता और शांति का संदेश देने वाले तथागत बुद्ध के अनुयायियों की संख्या थाईलैंड में अधिक है। यहां से हर वर्ष भारत भ्रमण के लिए थाईलैंड से बौद्ध भिक्षु सैकड़ों की संख्या में आते हैं और भारत के विभिन्न बौद्ध स्थलों का पैदल ही यात्रा करते हैं।
शांति का संदेश लेकर पिछले माह थाईलैंड से 99 बौद्ध भिक्षुओं का दल भारत में आया। विभिन्न बौद्ध स्थलों का भ्रमण करने के बाद सोमवार को लक्ष्मीपुर ब्लाॅक के बौद्ध स्थल बनरसिहा कला पहुंचे। बताते चलें कि जनवरी 2024 से बनरसिहा कला के टीले का उत्खनन हो रहा है। बनरसिहा कला में पहुंच कर बौद्ध भिक्षुओं ने पूजा वंदना और बौद्ध स्थल की परिक्रमा भी किया। सोमवार की रात सोनौली के थाई बुद्ध विहार पर बौद्ध भिक्षुओं की टीम की विश्राम करने की योजना है। बनरसिहा कला से बौद्ध भिक्षुओं की टीम सोनौली होते हुए नेपाल के लुंबिनी के लिए रवाना हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें