सिसवा बाजार। श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में ताइक्वांडो खिलाड़ियों को प्रमोशन प्रमाण पत्र और बेल्ट देकर सम्मानित किया गया। महाराजगंज डिस्ट्रिक ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वाधान में सोमवार को बेल्ट प्रमोशन आयोजित कार्यक्रम में 70 खिलाडियों ने प्रतिभाग किया, इसमें 60 खिलाड़ी उत्तीर्ण हुए।
महाराजगंज डिस्ट्रिक ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव अभिषेक कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि व्हाइट टू येलो बेल्ट में अंश सोनी, शिवम, केश शर्मा, सांवी, अरव्य, शिवांश, तनिषा, कृतिका, आकांक्षा, लक्ष्य, स्निग्धा गुप्ता, अनन्या अग्रवाल, शानवी भलोटिया, अंशिका, हर्षिता केशरी, परिधि अग्रवाल, अर्चिता अग्रवाल मंदाकिनी विश्वकर्मा, हर्ष, आराध्या, आराध्या विश्वकर्मा, अक्षय विश्वकर्मा, आशीष विश्वकर्मा शामिल हैं।
येलो टू ग्रीन बेल्ट में मायरा शर्मा, पूर्वी अग्रवाल, उत्कर्ष, सोनम, ग्रीन टू ग्रीन वन बेल्ट में, सौम्य सिंह, कामाक्षी वर्मा, अक्षिता आरुषि शर्मा, शकील का नाम शामिल है।
ग्रीन वन टू ब्लू में अदिति सिंह, जागृति सिंह, अनन्या यादव, तृप्ति जयसवाल, हयात, श्रृष्टि शुक्ला, सत्यम, प्रिंस जायसवाल, श्रीजन शुक्ला का नाम शामिल है। ब्लू टू ब्लू वन में हर्षिता, शिवांस वर्मा, सात्विक मद्धेशिया, अक्षरा जयसवाल, अनुष्का केशरी, वैभव जयसवाल, रिया जायसवाल हैं। ब्लू वन टू रेड में, दीपांश सोनी, आदित्य केशरी, सांची अग्रवाल, तेजस अग्रवाल, नैवेद्य जयसवाल, मनस्वी जयसवाल, आयुष कुमार केशरी, सांवि पाठक, इशानी पाठक हैं। रेड टू रेड वन, आरिफ सिद्दकी का नाम शामिल है। इस अवसर पर महेश राजभर सिसवा ताइक्वांडो ट्रेनिंग सेंटर के इंचार्ज राहुल राय, उत्सव शर्मा, लकी, साहिल अंसारी, श्याम चौधरी मौजूद रहे।