फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बौद्ध महासम्मेलन 14 से, पहुंचेंगे देश-विदेश से बौद्ध भिक्षु

Sat, 05 Oct 2024 06:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। नौतनवा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बनरसिहा कला में स्थित प्राचीन बौद्ध स्तूप पर 14 अक्तूबर से देवदह रामग्राम बौद्ध विकास समिति की ओर से पांच दिवसीय बौद्ध महा सम्मेलन आयोजित होगा। इसमें देश-विदेश से बौद्ध भिक्षु पहुंचेगे। सम्मेलन को लेकर देवदह में शनिवार को बैठक की गई।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष जितेंद्र राव ने बताया कि भगवान बुद्ध के ननिहाल बनरसिहा कला देवदह स्तूप पर 14 अक्तूबर से पांच दिवसीय प्रवज्जा प्रशिक्षण एवं देवदह महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। देवदह महोत्सव कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। इसके लिए पूरी टीम अभी से जी-जान से जुट गई है। महोत्सव का उद्घाटन केंद्रीय वित्तराज्य मंत्री पंकज चौधरी करेंगे। जबकि कई विशिष्ट अतिथि उद्घाटन समारोह में मौजूद रहेंगे।
उन्होंने बताया कि 18 अक्तूबर को पूर्व डीजीपी विजय कुमार समापन करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जगह-जगह बैठक हो रही है। इसमें करीब 100 लोगों को बौद्ध धर्म का प्रवज्जा ग्रहण किया जाएगा, जिसमें नेपाल, थाईलैंड, कुशीनगर, कपिलवस्तु, सारनाथ, श्रावस्ती, नागपुर आदि बौद्ध स्थलों से बौद्ध भिक्षुओं का आगमन होगा। उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से 14 अक्तूबर को देवदह महोत्सव कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की। बैठक में समिति के सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन


इस अवसर पर जितेंद्र राव, महेंद्र जायसवाल, लक्ष्मीचंद पटेल, राम लखन गौतम, प्रहलाद गौतम, अमरनाथ चौधरी, गौरीशंकर, शिवभुजा पांडेय, रोहित गौतम, डॉ. महेंद्र भारती, सुग्रीव कुमार, प्रताप नारायण गौतम, छोटेलाल गौतम, अखिलेश, संतराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें