ठूठीबारी। बीएसएनएल ने गडौरा से इटहियांं मंदिर जाने वाले मुख्य मार्ग के बीच में खाेदे गए गहरे गड्ढे को बुधवार को भरकर सड़क को दुरुस्त कर दिया। साथ ही राहगीरों की सुरक्षा के लिए लाल रिबन भी लगा दिया है।
गडौरा से पंचमुखी शिवमंदिर इटहियांं रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहता है। बीएसएनएल ने एक माह से गडौरा मोड़ पर लगभग पांच फीट गहरा गड्ढा खोदकर छोड़ दिया था, जिसमें गिरकर रोजाना राहगीर घायल हो रहे थे। इससे नाराज ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ सोमवार को नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करके गड्ढे को भरकर सड़क दुरुस्त करने की मांग की थी। वहीं राहगीरों की समस्या को देखते हुए 13 मई के अंक में सड़क पर गड्ढा, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी, मामले का संज्ञान लेकर बुधवार की दोपहर बीएसएनएल ने सड़क पर खोदे गए गहरे गड्ढे को भरकर एयर फाइबर को सेफ करते हुए चारों तरफ से रिबन लगा दिया है, ताकि राहगीर दुर्घटनाग्रस्त होने से बच सकें। समस्या का समाधान होने पर सुभाष चंद्र मद्धेशिया, सुरेश मद्धेशिया, राहुल, चंदन गुप्ता,गोरख गुप्ता, राजेन्द्र पासवान, मोनू गुप्ता, कमलेश, हेमलाल , शैलेन्द्र गुप्ता, हेमंत त्रिपाठी, आसिफ अली, अखिलेश गुप्ता, फूल कुमारी, सिंधु, मुस्कान, जगदीश वर्मा, अनिल गुप्ता, सुनील कुमार,नरेश पासवान,राजू चौहान आदि ने राहत की सांस ली। बीएसएनएल एसडीओ एसके मिश्रा ने बताया की एनएच निर्माण की जद में आए एयर फाइबर को बचाने के लिए गड्ढा खोदा गया था। फिलहाल गड्ढे को भरकर एयर फाइबर को सुरक्षित रखने के लिए राहगीरों के ध्यानार्थ चारों तरफ से लाला रिबन लगा दिया गया है।