फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्रेमी के साथ देखकर भाइयों ने बहन को पीटकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र में ऑनर किलिंग की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। प्रेमी के साथ देखकर नाराज भाइयों ने बृहस्पतिवार रात अपनी ही 19 वर्षीय बहन की लोहे की रॉड से बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को गोरखपुर ले जाकर जला दिया।
विज्ञापन

प्रेमी को भी बुरी तरफ पीटकर अधमरा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने प्रेमी के घरवालों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर तीनों आरोपी भाइयों को शनिवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है।
बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार रात युवती से मिलने उसका प्रेमी रवि कुमार गुप्ता उसके घर पहुंचा था। इसी दौरान बाहर से लौटे भाई ने दोनों को साथ देख लिया। गुस्से में उसने अपने दो अन्य भाइयों को भी बुला लिया। इसके बाद तीनों ने मिलकर दोनों को कमरे में बंद कर रॉड से ताबड़तोड़ वार किए। इस बर्बर पिटाई में बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बुरी तरह घायल युवक किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकला। भाइयों ने उसका पीछा किया और उसके घर के पास जाकर उसे पीटा और मरा जानकर छोड़ भागे।
विज्ञापन

शव को चुपचाप जला डाला : हत्या के बाद आरोपियों ने वारदात को छिपाने की पूरी साजिश रची। शुक्रवार सुबह युवती के शव को पिकअप में लादकर गोरखपुर के सहजनवां क्षेत्र स्थित सिसई घाट ले गए और चोरी-छिपे जला दिया। इतना ही नहीं, घर में पड़े खून के निशान मिटाने के लिए सफाई कराई और खून से सने कपड़ों को भी जला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें