भिटौली। घुघली थाना क्षेत्र के शिकारपुर-घुघली मार्ग पर शनिवार की दोपहर में कफवा मोड़ के समीप एक तेज रफ्तार दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घायलों की पहचान बसंतपुर निवासी संदीप, बबलू तथा दूसरी बाइक पर सवार पिपरिया करजहा निवासी संदेश और राजकुमार के रूप में हुई। बताया जा रहा कि बसंतपुर निवासी दोनों युवक बैंक के काम से घुघली जा रहे थे। दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही बताई जा रही है।