फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: साले ने बहनोई को मारा चाकू, हालत गंभीर

Mon, 11 Aug 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के रजापुर तेनुअहिया टोला काशीपुर में ननिहाल आए युवक को शराब की दुकान पर साले ने रविवार की शाम करीब सात बजे पेट में चाकू मार दिया, जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन

गोरखपुर के पीपीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जगदीशपुर निवासी राहुल (26) अपने ननिहाल पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के रजापुर तेनुअहिया टोला काशीपुर में आया था। इसी गांव में राहुल का ससुराल है। बताया जा रहा है कि युवक की पत्नी से अनबन थी, जिसे लेकर उसका साला दिनेश नाराज था।
साले ने अपने कुछ साथियों के साथ बहनोई को गांव के किनारे अमहवा चौराहा पर शराब की दुकान पर ले गया। इस दौरान सभी लोगों ने पार्टी करने के बहाने शराब भट्ठी पर शराब लेकर पीने-पिलाने का दौर चलने लगा। उसी दौरान बहनोई-साले में किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन

गुस्साए साले ने अपने साथियों के साथ बहनोई राहुल(26) निवासी जगदीशपुर, थाना पीपीगंज, जिला गोरखपुर को ताबड़तोड़ पेट में चाकू से वार कर दिया।
राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और लक्ष्मीपुर सीएचसी पर युवक को भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर घायल की स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी पुरंदरपुर मनोज कुमार राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें