मिठौरा। कस्बे में श्रीश्री रुद्र मृत्युंजय महायज्ञ के नौवें दिन भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें भोजपुरी भजन गायक सल्लू खेसारी टू और मोनी दुबे ने भजनों से श्रोताओं का दिल जीत लिया।
भजन गायक दिग्विजय मौर्य ने गणेश वंदना जय गणेश देवा से शुरुआत करके लागल बाबा के कचहरी दुख सुना ली भैया जी...गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजन गायक सल्लू खेसारी टू गीत माटी के मूर्ति से हसेली मईयां मोर, महादेव जी का झंडा पूरी दुनिया में फहरी..., दर्दे दिल ना रहा दिल दीवाना हो गया...सहित कई भजन प्रस्तुत करके उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। भजन गायिका मोनी दुबे भजन गीत बम-बम बोल रहा है काशी...गाकर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर दिलीप मणि, अमरेंद्र मणि पांडेय, पिंटू उर्फ विशाल, सचिन कुमार गुप्ता, ओम प्रकाश यादव, राकेश गुप्ता, स्वदेश गुप्ता, राजकुमार गुप्त मौजूद रहे। संवाद