निचलौल। कस्टम टीम ने बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर एक पिकअप पर लदी 42 बोरी अवैध लहसुन की खेप को बरामद की है। जबकि मौके से आरोपी भागने में सफल रहा। टीम बरामद लहसुन के खेप को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। निचलौल कस्टम अधीक्षक रविंद्र तिवारी ने कहा कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली की कुछ लोग एक पिकअप की मदद से नेपाल राष्ट्र से लहसुन की तस्करी कर भारत ला रहे थे। उक्त सूचना के आधार पर नेपाल रास्ते से लहसुन की तस्करी कर लाई जा रही पिकअप को खड्डा पनियहवा मार्ग स्थित बेलवा गांव के पास पकड़ लिया गया। पिकअप की तलाशी लेने पर 42 बोरी अवैध लहसुन की खेप बरामद हुई। जबकि मौके से आरोपी भागने में सफल रहे। संवाद