फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पारिवारिक विवाद में भाई बेटे पर हमला, प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। फरेंदा थाना क्षेत्र के ग्राम हरपुर में पारिवारिक संपत्ति और पेंशन को लेकर चल रहे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया है। मामले में एक भाई और उसके बेटे पर मारपीट करने तथा बाइक को क्षति पहुंचाने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

संतोष कुमार में तहरीर देकर बताया कि उनके पिता हरिराम पेंशन प्राप्त करते हैं। तीन भाई संजय कुमार, संतोष कुमार और जितेंद्र कुमार हैं। 26 अप्रैल की रात करीब 9:30 बजे भूमि विवाद को लेकर जितेंद्र कुमार, उनकी पत्नी और पिता हरिराम आपस में गाली-गलौज कर रहे थे। जब संतोष कुमार ने इसका विरोध किया तो तीनों ने मिलकर उन्हें बुरी तरह मारपीट की।
जब संतोष कुमार का बेटा बीच बचाव करने पहुंचा तो आरोपियों ने उसे भी जमकर पीटा। इस दौरान मौके पर खड़ी बाइक को भी तोड़ दिया गया। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी जितेंद्र कुमार, पत्नी नाम अज्ञात, हरिराम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें