फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: भाई-पिता ने युवक के सिर पर लाठियां बरसाकर उतारा था मौत के घाट

Wed, 12 Jun 2024 06:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के पिपराकाजी गांव के टोला कपिया में नौ मई की रात में पिता का बड़े बेटे से विवाद हो गया था। इससे आक्रोशित पिता ने छोटे बेटे के साथ मिलकर बड़े बेटे के सिर पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसाई थीं। जिससे उसकी मौत हो गई थी। इसका खुलासा बुधवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ। पुलिस इस मामले पिता और बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक पिपराकाजी गांव के टोला कपिया निवासी वकील सहानी उर्फ राजू (30) की मौत सिर पर गंभीर चोट लगने से हुई थी। विवाद के दौरान वकील के पिता कैलाश सहानी और छोटे भाई मुनील आक्रोशित हो उठे। फिर दोनों ने मिलकर वकील के सिर पर लाठी डंडों से कई बार ताबड़तोड़ वार कर जान ले ली।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर मधवलिया वन रेंज के दुधराई जंगल से होकर बहने वाले मलाव नाले में लकड़ी के नीचे छिपाकर रखी गई वकील का शव और दो लाठियां बरामद की गई थी। अब न्यायालय में आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करने के लिए कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही जांच पूरी कर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

-
दृश्यम फिल्म देखकर शव को लगाया था ठिकाने
वकील के पिता कैलाश और भाई मुनील ने पुलिस की पूछताछ में बताया की हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए दोनों ने मोबाइल पर दृश्यम फिल्म देखी। उसके बाद शव को साइकिल पर लादकर गांव से पश्चिम करीब पांच किमी दूर जंगल से होकर बहने वाले नाले के पानी में लकड़ी से दबा दिया। ताकि पुलिस को किसी तरह का शक न हो। इसके बाद दोनों घर चले आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें