फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पुल की टूटी रेलिंग, मरम्मत न होने पर ग्रामीणों का फूटा आक्रोश

Sun, 17 Dec 2023 07:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
बागापार। मिठौरा ब्लॉक के ग्राम सभा मधुबनी के पास स्थित मधुबनी शाखा नहर पर बनी पुल की रेलिंग महीनों से टूटी पड़ी है। मरम्मत न होने पर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। रविवार को ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि मधुबनी गांव स्थित नहर पर बनी पुल की रेलिंग कई महीनों से टूटी पड़ी है। मरम्मत कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भी दिया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने कहा कि नगर पंचायत चौक एवं मिठौरा जाने का प्रमुख मार्ग है। इस सड़क से करीब चार दर्जन से अधिक गांवों से हजारों की संख्या में लोगों का आवागमन होता है। रेलिंग टूटने से आए दिन हादसे होते रहते हैं। कोहरे के कारण हादसे और बढ़ गए हैं।
इस दौरान शिवेंद्र पटेल, जयकुमार, कार्तिक, खैरुन निशा, पड़ोही पटेल, हजरत अली, प्रद्युम्न पटेल, अनूप चौधरी, मुन्ना, संतराज राव, रिजवान, नित्यानंद शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें