फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सुबह तल्ख धूप, दोपहर बाद तेज हवा संग बरसे बदरा

विज्ञापन
खराब मौसम के कारण मुख्यालय के फरेंदा हाइवे पर सन्नाटा।
विज्ञापन
रविवार तक मौसम खराब रहने की आशंका
विज्ञापन

धान नर्सरी के लिए खेत तैयार करने में किसानों को असुविधा
महराजगंज। पूर्वी यूपी की तराई का मौसम एक ही दिन में कई-कई तरह के रंग दिखा रहा है। बुधवार सुबह की तल्ख धूप ने पारा चढ़ाने का काम किया तो दोपहर बाद घिरे बादलों ने तेज हवा संग बारिश कर मौसम खुशनुमा कर दिया। बुधवार को अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम 21 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक आज भी मौसम खराब रहने का अनुमान है।
पिछले दिनों एक साथ दो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पिछले एक सप्ताह में दो बार बारिश हो चुकी है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बादलों की आवाजाही व बारिश से तापमान सामान्य हुआ। बुधवार को धूप से दिन की शुरुआत हुई और दोपहर तक धूप तल्ख होती गई। लेकिन दोपहर बाद अचानक बादलों ने आसमान को न सिर्फ पूरी तरह ढ़क लिया, बल्कि शाम चार बजे से लगभग 10 किमी प्रतिघंटा की रफ़्तार से हवा संग बादल लगभग दो घंटे तक हल्की से मध्यम बारिश ने मौसम खुशनुमा बनाने का प्रयास किया। पश्चिमी विक्षोभ ने जहां मौसम समान्य कर लोगों को राहत पहुंचाने का काम किया है वहीं कुछ के लिए परेशानी का कारण भी बना है। तेज आंधी बारिश ने न सिर्फ विद्युत आपूर्ति पर प्रभाव डाला, बल्कि नारायानपुर से पुलिस लाइन वाले मार्ग पर पानी भर गया जिससे लोगों को आने-जाने में दुश्वारी झेलने पर मजबूर हैं। ग्रामीणों ने बताया कि नारायणपुर से बड़ी संख्या में बच्चे धनेवा पढ़ने जाते जिन्हें सर्वाधिक समस्या हो रही।
विज्ञापन

बारिश के चलते लेट हो सकती नर्सरी
बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसान गोबिंद वर्मा व अनिरुद्ध चौधरी ने बताया कि धान की खेती जनपद में आसपास के जनपदों के मुकाबले पहले होती है। यहां के किसान हर हाल में 15 मई तक बेहन डाल देते हैं जिससे जून के पहले सप्ताह में धान की रोपाई हो सके। इस बार बेमौसम हो रही बारिश के कारण खेतों में पानी जमा हो रहा है, जिससे किसान जोताई नहीं करवा पा रहे हैं। अगर बारिश जारी रहती है तो नर्सरी समय पर नहीं डाल सकेंगे और रोपाई पिछड़ जाएगी। पिछली बार 1.41 लाख हेक्टेयर में धान की खेती थी। इसबार भी आंकड़ा इसी के आसपास रहेगा।
वर्जन
जनपद के किसान धान की खेती जल्दी शुरू करते हैं। इस लिहाज से 10 से 15 मई तक नर्सरी डाल देते हैं। इस बार मई की बेमौसम बारिश से निचले हिस्से के खेतों में पानी भर गया। ऐसे में किसानों को चाहिए कि वह नर्सरी के लिए ऊंचे खेतों का चयन करें।
विज्ञापन

- शैलेंद्र प्रताप सिंह, डीएओ, महराजगंज।
-
एक साथ दो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से सूबे में मौसम का मिजाज बदला है। पूर्वी यूपी के जिलों में पिछले तीन दिन से मौसम खराब है। यह दौर रविवार तक बना रहने वाला है। इस बीच मौसम बनता बिगड़ता रहेगा।
-अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें