फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विद्युत आपूर्ति दुरुस्त करने के लिए मंथन

Fri, 08 Aug 2025 09:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ और दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को विकास भवन सभागार में बैठक हुई। बैठक के दौरान विद्युत आपूर्ति व्यवस्था से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

निदेशक जितेंद्र नलवाया ने कहा कि जिले में निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि विद्युत आपूर्ति में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है, जिसे हर हाल में निभाया जाना चाहिए।
बैठक में ओवरलोड ट्रांसफाॅर्मरों की स्थिति पर भी गंभीर चिंता जताई गई। निर्देश दिया कि ऐसे सभी ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता बढ़ाई जाए ताकि भविष्य में फाल्ट और पावर ट्रिपिंग की समस्या न हो। इस मौके पर अधिशासी अभियंता चंद्रेश उपाध्याय, अधिशासी अभियंता ई. देवेन्द्र कुमार गुप्ता, ई. देवेन्द्र सिंह, ई. एके सिंह, एसडीओ राहुल द्विवेदी और जेई छेदी प्रसाद समेत विद्युत विभाग के कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें