फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नगर के विकास को लेकर मंथन

Fri, 15 Mar 2024 08:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
-नगर पालिका में हुई बैठक, वित्तीय वर्ष-2024-25 की अनुमानित बजट 4408.00 लाख रखा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नगर पालिका सभागार में शुक्रवार को अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल की अध्यक्षता में बैठक हुई। नगर के विकास के मसले पर विस्तार से चर्चा हुई। गृहकर एवं जलकर में छूट देने का प्रस्ताव पास किया गया।
निर्णय लिया गया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 की अनुमानित बजट 4408.00 लाख रखा गया। होलिका दहन स्थल पर समुचित व्यवस्था किया जाएगा। सीमा विस्तार के लिए शासन में पत्राचार किया जाएगा। सभासद बिजेंद्र पटेल ने प्रस्ताव रखा कि वार्डों में कार्य प्रारंभ होने से पहले संबंधित वार्ड के सभासद को अवगत कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सिद्धार्थनाथ शुक्ल ने प्रस्ताव रखा कि नगर पालिका के कार्यों के बेहतर संचालन के लिए नियमानुसार विभिन्न समितियां बनाई जाएं, वार्डों में आंगनबाडी केंद्र बनाने के लिए पत्र भेजा जाए। डॉ. सिद्धार्थनाथ शुक्ल ने प्रस्ताव रखा कि गृहकर की विसंगति को दूर किया जाए, एक मुश्त गृहकर एवं जलकर जमा करने पर 15 प्रतिशत की छूट, दो किश्तों में जमा करने पर 10 प्रतिशत की छूट तथा एक मुश्त जलमूल्य जमा करने पर 10 प्रतिशत की छूट (16 मार्च से 30 अप्रैल 2024 तक) प्रदान किया जाए। प्रतिभावान छात्र-छात्राओ को प्रोत्साहन के रूप में धनराशि की व्यवस्था करने के लिए सर्वसम्मत से निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार मिश्रा, दीपक, सुराती देवी, ब्रजकिशोर सिंह, जितेंद्र कुमार, गोरखनाथ पासवान, राजेन्द्र गौतम, ऋषिकेश पटेल, अजय कुमार गुप्ता, रीनू मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें