फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पीडीए को मजबूत करने पर मंथन

Fri, 07 Feb 2025 05:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। समाजवादी पार्टी जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक चिउरहा बौद्ध विहार सभागार में हुई। इसमें पीडीए को मजबूत करने पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने सामाजिक न्याय, आरक्षण, बेरोजगारी, महंगाई पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि संविधान ने गरीबों, वंचितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं को अधिकार एवं सम्मान दिया है।
विज्ञापन

भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और खराब कानून व्यवस्था से जनता त्रस्त है। सरकार नफरत फैलाकर समाज को बांटने का काम कर रही है, लेकिन जनता अब जागरूक हो चुकी है और वोट की चोट से इस सरकार को सत्ता से बाहर करेगी। जिला महासचिव समसुद्दीन अली, बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रवण पटेल, जिला उपाध्यक्ष प्रणय गौतम, छात्रसभा जिला अध्यक्ष यज्ञदत्त पासवान ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों की आलोचना की। समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने की अपील की। बैठक में अमरनाथ यादव, संजय यादव, सुनील कुमार त्रिपाठी, मुकेश, हीरालाल जख्मी, ईश्वर यादव, विजय बहादुर चौधरी, समशुल हुदा, फरेंदा के विधानसभा अध्यक्ष अरविंद यादव मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें