फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बनेगी चहारदीवारी, बीज भंडार भवन होगा सुरक्षित

Sat, 27 Jul 2024 03:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सदर में संचालित राजकीय बीज भंडार भवन आने वाले दिनों में सुरक्षित होगा। सुरक्षा के दृष्टिकोण से भवन के सामने बाउंड्री निर्माण के अलावा शुद्ध पेयजल के लिए इंडिया मार्क हैंडपंप लगाया जाएगा। बीज भंडार प्रभारी संजय पटेल के प्रार्थना पत्र पर जिला कृषि अधिकारी व सदर ब्लाॅक के बीच इसे लेकर समन्वय स्थापित हुआ है।
विज्ञापन

मुख्यालय से फरेंदा मार्ग पर सदर ब्लाॅक परिसर के बगल में कृषि विभाग का राजकीय कृषि बीज भंडार है। यहां पूरे ब्लाॅक के किसान बीज खरीदने के लिए आते रहते हैं। लेकिन किसानों की कौन कहे यहां कर्मियों के लिए भी जरूरी सुविधा नहीं है। पेयजल की व्यवस्था न होने के कारण आने वाले किसान पानी के लिए ब्लाक में जाते हैं। बीज भंडार परिसर में शौचालय की कोई व्यवस्था न होने के कारण कृषकों सहित कर्मियों को भी दूसरा स्थान तलाशना पड़ता है। भवन के बाहर चहारदीवारी न होने के कारण भवन असुरक्षित था और रात में व अवकाश के दिन असमाजिक तत्व व बेसहारा जानवर डेरा डाले रहते हैं। समस्या से परेशान होकर बीज भंडार प्रभारी ने कृषि अधिकारी को समस्या से अवगत कराया। मंगलवार को कृषि अधिकारी ने निरीक्षण कर जेई से प्राक्कलन तैयार कराने के निर्देश दिए हैं।


सदर के राजकीय बीज भंडार का भवन असुरक्षित था। यहां बाहरी लोग व्यवस्था प्रभावित करते थे। समस्या की जानकारी के बाद निरीक्षण कर प्रभारी को प्राक्कलन बनवाने के निर्देश दिए गए हैं। सदर ब्लाॅक से वार्ता कर काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरेंद्र कुमार, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें